नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तनाव जारी है। इसी बीच भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं को होर्मुज के पास एक-दूसरे से बहुत कम दूरी पर काम करते देखा गया। खास बात है कि अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों से जहाजों के आवागमन पर रोक लगा रखी है। वहीं, ईरान का दावा है कि होर्मुज पर अब भी उसका नियंत्रण है। इंटेल लैब से जुड़े ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एनालिस्ट डेमियन साइमन ने इस दुर्लभ घटना की जानकरी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अभी हाल ही में एक अनोखी चीज देखने को मिली: ओमान के तट के पास भारत और पाकिस्तान के नौसेना जहाज एक-दूसरे से सिर्फ 18 समुद्री मील की दूरी पर मौजूद हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच दोनों देश अपने-अपने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.