बहुत नौटंकी करती हैं. महुआ मोइत्रा पर ये क्या बोल गए TMC विधायक, निष्कासन वाला तंज भी
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके जाने की खबरों पर पार्टी से बागी हुए ऋतब्रत बनर्जी ने कहा है कि महुआ मोइत्रा बहुत नौटंकी करती हैं। ऋतब्रत बनर्जी ने इस दौरान महुआ मोइत्रा पर निष्कासन वाला तंज भी कस दिया। पार्टी के बागी विधायकों के गुट की अगुवाई करने वाले ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि सब जानते हैं कि उन्हें संसद से क्यों निष्कासित किया गया था और उनके बारे में बात ना ही की जाए तो अच्छा है। इससे पहले बुधवार को महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था। इस बारे में पूछे जाने पर ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, "जहां तक महुआ मोइत्रा का सवाल है, वो बहुत नौटंकी करती हैं, जिस तरह से वे बात करती हैं। और महुआ मोइत्रा जी की बात जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.