नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके कई दिनों के बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अब इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कैसे कोई फर्जी सर्टिफिकेट के साथ उतने ऊंचे पद पर रह सकता है। हाल ही में CJP ने केरल के कोच्चि में प्रदर्शन आयोजित किया था। फिलहाल, पार्टी की तरफ से अगले आंदोलन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभिजीत दीपके ने बीबीसी की रिपोर्ट शेयर की है। इसके अनुसार, इंडोनेशिया के उप राष्ट्रपति जिबरान राकाबुमिंग राका ने फर्जी शिक्षण प्रमाण पत्र के चलते पद से इस्तीफा दे दिया है। दीपके ने लिखा, 'इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठकर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र का उपयोग करना बेहद शर्मनाक और घटिया है।'इस्तीफे की वजह रिपोर्ट के अनुसार, राका ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। ...