नई दिल्ली, फरवरी 1 -- अमेरिका समेत दुनियाभर की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाली एपस्टीन फाइल्स में पुणे का नाम भी सामने आया है। शुक्रवार को अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए नए दस्तावेजों बिल गेट्स के पूर्व सलाहकार बोरिस निकोलिक की भारत यात्रा के बारे में ईमेल के जरिए जानकारी मिलती है। 2012 में निकोलिक द्वारा जेफ्री एपस्टीन को किए गए इस मेल में वह भारत के खासतौर पर पुणे शहर के बारे में बात करते हैं, जहां पर वह पुणे को एक गंदा शहर बताते हैं। शुक्रवार को अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार को जेफ्री एपस्टीन के बारे में जारी किए गए नए दस्तावेजों में पुणे का जिक्र किया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेफ्री एपस्टीन को भेजे एक ईमेल में निकोलस ने पुणे को "गंदा" कहा और लिखा कि उन्होंने दो दिनों तक होटल से बाहर निकलने से इनकार कर दिया...