नवादा, मार्च 19 -- नवादा, नगर संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार तेजी से बढ़ रहा है और बहुत आगे बढ़ने वाला है। इन दिनों विकास कार्य को और रफ्तार दिया गया है। अगले पांच वर्षों में काफी काम होगा। बिहार विकसित होगा। देश के टॉप राज्यों में बिहार शामिल होगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आप लोग भी काफी आगे बढ़ेंगे। वह समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत बुधवार को नवादा पहुंचे और शहर के आईटीआई मैदान में जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे। मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह साथ रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 244 करोड़ की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास और 55 करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही जिला अंतर्गत क्र...