बाराबंकी, फरवरी 17 -- हैदरगढ़। बहुता धाम में 98 वर्ष से प्रतिवर्ष एक सप्ताह तक होने वाला रामचरित मानस संत सम्मेलन दो मार्च से शुरू होगा। परंपरा के मुताबिक 2 से 10 मार्च तक चलने वाले इस संत सम्मेलन का समापन राम जन्मभूमि अयोध्या के न्यास समिति के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास करेंगे। सम्मेलन के आयोजक सुशील कुमार पाण्डेय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधान कौशल किशोर ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम को तीन बजे से छ: बजे तक संतों के मुख से रामकथा का प्रवचन होगा। बताया कि मुरैना मध्य प्रदेश के राम निवास शास्त्री, राम चरन दास, कन्नौज के मानस विद्वान राम स्वरूप दास व चेतन स्वामी, गोंडा के प्रहलाद रामायणी, कविकांत बाजपेई, कृष्ण कुमार मिश्र, राम किंकर एवं प्रेम दास कुटी के महंत लालता दास आदि महात्मा अपने प्रवचन से श्र...