गया, मई 27 -- आमस प्रखंड मुख्यालय के पास बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण यादव की अगुआई में हुई। सर्वसम्मति से शेरघाटी विधानसभा स्तरीय कमेटी गठित की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भोला दास व फेकू दास को विस प्रभारी, संजीत राम विस अध्यक्ष, सोमेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, अर्जुन रविदास सचिव, अनिल कुमार दास महासचिव व रंजय कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव के बाद पार्टी नेताओं ने इन्हें पद की शपथ दिलाते हुए कर्तव्य व दायित्वों के बारे में बताया। साथ ही विस क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील भी की।जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ने गुरुआ में भाजपा नेता द्वारा पत्रकार अमित कुमार यादव के साथ की गई मारपीट की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरका...