एटा, अक्टूबर 2 -- बहुजन समाज पार्टी की बैठक कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अलीगढ़ गोरेलाल जाटव ने बसपाइयों से कहा कि लखनऊ में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए जनपद की चारों विधानसभा से पदाधिकारियों, जिला कमेटी, बीबीएफ, वामसेफ, भाईचारा कमेटी, संभावित दावेदारों की बड़ी जिम्मेदारी है। अपने-अपने प्रयासों से लाखों की संख्या में पहुंच कर बहुजन नायक कांशीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करें।बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी रतन दीप, दिनेश बघेल, शिशुपाल सिंह, अरविंद कुमार, राजूराम रतन ने भी विचार रखे। बैठक में भाजपा के सुरेश चंद कुशवाहा, विनोद कुशवाह सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंडल प्रभारियों की...