लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताबसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार कहा है कि संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब की जयंती पर 'बहुजन समाज' की सुरक्षा, सम्मान व विकास का आंकलन किया जाना जरूरी। सत्ता में सामंती व जातिवादी सोच तथा अन्याय व शोषणकारी तत्वों के लगातार हावी रहने के कारण बाबा साहेब का अति-मानवतावादी, सर्वजन हितैषी व बहुजन-कल्याणकारी संविधान अपने पवित्र उद्देश्यों को प्राप्त करने में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहा है।मायावती ने ये बातें बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहीं। उन्होंने बहुजन समाज की दशा को लेकर विपक्ष को घेरा भी। मायावती ने सवाल उठाया कि अनुपम संविधान होने के बावजूद भारत आत्मनिर्भर व विकसित देश बनकर करोड़ों बहुजन परिवारों की अपार गरीबी, बेरोजगारी, जातिवादी द्वेष व लाचा...