अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या, संवाददाता। भीखापुर चौराहे पर स्थित एक होटल के प्रांगण में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पाल समाज की ओर से आयोजित समारोह में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में माता अहिल्या बाई होलकर के जीवन दर्शन और उनकी राष्ट्र सेवाओं के साथ पाल समाज की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से संवाद हुआ। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि रहे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि लोक माता अहिल्या बाई होलकर बहुजन समाज की गौरव थीं। यह भी पढ़ें- पाल समाज ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती उनका जीवन दर्शन न्याय, सुशासन , महिला सम्मान और लोक कल्याण का पर्याय रहा है। बसपा ने बहुजन समाज ...