आगरा, मई 12 -- बहुजन मुक्ति पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देश में शुरू होने वाले चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन की जानकारी जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाने का प्रयास किया है। मंगलवार को जिला इकाई ने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर, बढ़ती महंगाई, महंगे घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर सरकार पर जनता के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। ज्ञापन में मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पारदर्शी मीटर लगाए जाएं, बढ़े हुए बिजली बिलों की राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाए। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य भी कम किए जाएं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर और महंगाई के खिलाफ बीएमपी का आंदोलन आंदोलन के तहत 12 मई को लालटेन भेंट, 20 मई को चूल्हा जलाओ और 31 मई को पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि...