लोहरदगा, जून 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में चार से आठ जुलाई तक उत्तर प्रदेश के आगरा में धम्म सेवक संघ-डीएसएस का पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। शिविर में देशभर से चयनित डीएसएस कमांडर और संगठन के अधिकारी भाग लेंगे। इसकी जानकारी रविवार को महासभा के लोहरदगा जिला अध्यक्ष अनिल रविदास बौद्ध ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के केंद्रीय कार्यालय गौतम बुद्ध इंटर कालेज, नगला माकरोल, ग्वालियर रोड, रोहता (आगरा) में आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने के साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और बहुजन मिशन को गति देना है। शिविर में संगठन विस्तार, धम्म के प्रचार-प्रसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत...