शामली, जून 24 -- शामली। बहुजन एकता संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपकर वर्ष 1980 में अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित असंक्रमणीय कृषि भूमि को संक्रमणीय भूमिधर घोषित किए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम ताना, थाना गढ़ीपुख्ता, तहसील ऊन के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को 28 दिसंबर 1980 को कृषि भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे। आवंटन के बाद से लाभार्थी उक्त भूमि पर लगातार काबिज हैं और कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित प्रावधानों के अनुसार असंक्रमणीय भूमिधर को निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद संक्रमणीय भूमिधर घोषित किया जाना चाहिए, लेकिन चार दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लाभार्थियों को अभी तक यह ...