बांदा, मार्च 24 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता बच्चों के यौन शोषण के मामले में जेल में सजायाफ्ता जेई रामभवन की शुक्रवार को पाक्सो एक्ट की अदालत में पेशी हुई। आईटी एक्ट एवं संगठित होकर साजिश कर अपराध करने के मामले में जेई रामभवन को पेश किया। इसी मामले में दिल्ली के जेई मो.आकिफ की भी पेशी होनी थी, लेकिन उनके अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र देकर उसके आने में असमर्थता जाहिर की। कैनरा बैंक के अधिकारी मनोज सिंह गौतम के बयान कराए गए। पिछली बार भी बैंक अधिकारी के बयान दर्ज कराए गए थे लेकिन पूरे बयान दर्ज नहीं हो सके थे। इस बार भी उनके बयान दर्ज कराए गए हैं। सुनवाई की अब अगली तारीख सात अप्रैल को नियत की गई है।चित्रकूट जनपद में तैनात रहे सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को नाबालिगों के यौन शोषण व अश्लील वीडियो बेचने के मामले में 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.