देहरादून, अप्रैल 25 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 'हिम पुत्र' व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके 'घर-घर स्वराज' के सिद्धांत को अपनाने पर जोर दिया।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि बहुगुणा केवल गढ़वाल ही नहीं, बल्कि देश के शीर्ष नेताओं में शुमार थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी, गुलाम मुस्तफा, दानिश नूर, विपुल नौटियाल, जय बिष्ट और अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणा, पूर्व सीएम की जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.