नैनीताल, जून 18 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। धारी विकासखंड के सभागार में गुरुवार को जनकल्याणकारी बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के बीपी-शुगर की जांच कर उन्हें दवाएं बांटी। इस दौरान लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया।शिविर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड में यूनिट्स दर्ज की गईं। कृषि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी दी। बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंजू बिष्ट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और नशा मुक्त भारत अभियान की पहल के तहत लोगों को जागरूक किया। नशा मुक्ति के विरुद्ध शपथ भी दिलवाई गई। यह भी पढ़ें- भट्ट ने सुनाई सरकार की विकास गाथा, भगत ने दिलाई शपथ यहां ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, कनिष्ठ प्रमुख गीता बिष्ट, सामाजिक क...