नैनीताल, जनवरी 22 -- गरमपानी, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के बिचखाली गांव में गुरुवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। अध्यक्षता नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने की। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली समेत कई समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। कुल 18 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष को समाधान के लिए विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, रूपा भारती, ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्य आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...