बहुउद्देशीय शिविर का समापन, मेधावियों को मिले प्रशस्ति पत्र
हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वैश्य महिला समिति की ओर से रामपुर रोड स्थित सावित्री कॉलोनी में आयोजित बहुउद्देशीय निशुल्क शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्य महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। शिविर में प्रियंका वार्ष्णेय व पूजा गुप्ता ने मेहंदी, रश्मि गुप्ता ने ऐपण और खुशबू गुप्ता ने मेकअप की बारीकियां सिखाईं। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर मेहंदी में कल्पना कुमारी प्रथम रहीं। सीनियर मेहंदी में अंजली गुप्ता पहले, काव्य गुप्ता दूसरे व अंशिका वार्ष्णेय तीसरे स्थान पर रहीं। ऐपण में वंशिका वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नैंसी, परिधि व सृष्टि भी पुरस्कृत हुई। यहां वैश्य महासभा के अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, समिति की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय, महामंत्री स्नेहलता गुप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.