अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- ब्लॉक के न्याय पंचायत भौनखाल में सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर लगा। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 555 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया। विधायक महेश जीना और एसडीएम रिंकू बिष्ट ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...