रुद्रपुर, अगस्त 3 -- रुद्रपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के ओर से पंतनगर में बहुउद्देशीय विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चाणक्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। शिविर में विद्यार्थियों ने विधिक सेवा संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विधिक सहायता पहुंचाने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बहुउद्देशीय शिविर में 1500 लोगों ने उठाया सर...