बलिया, मार्च 9 -- बलिया। बैरिया तहसील के बहुआरा पंचायत में सोमवार को उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से एक दिवसीय जागरूकता शिविर (एससीएसपी) का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा निःशुल्क टूल-किट्स वितरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अन्य अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान सुनीता देवी, अमित सिंह, अरविन्द कुमार गौतम, बैलेन्द्र राव, राकेश कुमार स...