अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। सिंधी समाज ने रविवार को सिंधु एकता यात्रा निकाली। दो पहिया वाहनो पर सवार सिंधी समाज के लोगों भव्य रूप से सजे बहिराणा साहिब, कलश व अखंड ज्योति लेकर शहर के प्रमुख मार्गो से यात्रा निकाल निकलकर एकता का परिचय दिया। यात्रा के दौरान समाज के लोग जमकर झूमे और डांडिया खेला। भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग द्वारा आयोजित एकता यात्रा में समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर व यूथ विंग के अध्यक्ष विक्रम आहूजा की संयुक्त अगुवाई मे महिलाओ, पुरुषो,युवक-युवतियो व बच्चों ने सर पर लाल टोपी व गले में लाल दुपट्टा ओढ़कर व हाथों में केसरिया झंडा लेकर और सफेद वेशभूषा पहने शामिल हुए। यह लोग आयो लाल झूलेलाल का उदघोष लगाते गुप्तारघाट पहुंचकर सरयू नदी मे बहिराणा साहिब व कलश विसर्जन विधि विधान के साथ किया। समिति के महासचिव ओमप्रक...