मुंगेर, मई 1 -- बरियारपुर,निसं.। बरियारपुर थानाक्षेत्र के रतनपुर बहियार से पुलिस ने 180 एमएल का 295 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरियारपुर थानाध्यक्ष बीएन पासवान ने बताया कि, बुधवार दोपहर में पुलिस ग़श्ती के क्रम में रतनपुर बहियार में शराब छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बहियार में छापेमारी की जहां 295 बोतल शराब लावारिस हालत में मिली। शराब किसने छिपाकर रखी थी, पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- 32 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...