प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भइया निवासी राजेंद्र मिश्र का बेटा राहुल मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय है। उसकी बहाली के लिए प्रियांक मिश्र ने 91 हजार रुपये लिए थे। बहाल नहीं कराया तो तकादा करने पर 18 हजार रुपये वापस कर दिए। शेष रुपये देने के लिए चार मार्च को अपने घर बुलाया और मारापीटा। कहा कि रुपये मांगने या शिकायत करने पर उसे गोली मार देंगे। राजेंद्र मिश्र ने मामले में नगर कोतवाली में प्रियांक मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...