घाटशिला, फरवरी 18 -- मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की मुसाबनी स्थित कंसंट्रेटर संयंत्र के मुख्य द्वार को मंगलवार प्लांट एरिया मुखिया संघ की ओर से अनिश्चितकाल के लिए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जाम कर दिया गया। आंदोलनकारी मुख्य गेट पर ही खाना बनाकर खाये और वह सभी गेट पर डटे हुए हैं। उनकी मांगों में जीरो किलोमीटर रेडियस में रहने वाले पूर्व कर्मचारियों के पुत्र या परिवार के लोगों को नौकरी में बहाल करना, सीएसआर कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाना, दो नंबर एरिया की जर्जर सड़क की मरम्मत करना एवं मऊभंडार से लाकर काम करवा रहे मजदूरों को यहां लाना बंद करना आदि शामिल हैं। वहीं, जाम से कंसंट्रेटर संयंत्र के अंदर जाने वाले वाहन एवं अधिकारी भीतर नहीं जा सके, आंदोलनकारी द्वारा इन्हें रोका गया। काम करने ...