कटिहार, अप्रैल 17 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बीसीएम राजीव कुमार पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी तथा बहाली प्रक्रिया में अनियमितता के गंभीर आरोप लगने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतों के सामने आने के बाद बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने कहा कि बीसीएम पर जल्द ही कार्रवाई होगी। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने कहा कि बीसीएम के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है। आशा बहाली में सरकारी गाइडलाइन के विपरीत कार्य किया गया है। पंचायत समिति की बैठक में भी बीसीएम राजीव कुमार के विरुद्ध प्रस्ताव लिए गए हैं। जल्द ही जिला पदाधिकारी से मिलकर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।बता दे राजीव कुमार पिछले करीब 10 वर्षों से बारसोई प्रखंड में पदस्थापित हैं। इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.