नई दिल्ली, जून 24 -- 1966 एक फिल्म आई थी सूरज। इस म्यूजिकल हिट फिल्म में राजेंद्र कुमार और वैजंयती माला ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक राज दरबार और महाराजा की थी। बाद में एक जबरदस्त ट्विस्ट के साथ फिल्म का एंड होता है। लेकिन इस फिल्म का एक गाना ऑडियंस के साथ दशकों तक चलता है। शादी हो या प्रेम का इजहार करना, ये गाना उस दौर की ऑडियंस के लिए खास बन गया था। खास बात ये भी है कि जब 1967 में फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी हुई तो एक गाने के लिए तीन शख्स को तीन अलग केटेगरी में अवॉर्ड मिले। वो गाना था 'बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है'।फिल्म के एक गाने ने दिलाई पहचान ये वो दौर था जब राजेंद्र कुमार इंडस्ट्री के सिल्वर जुबली स्टार थे। उन्होंने ही प्रोड्यूसर एस कृष्णमूर्ति को फिल्म सूरज बनाने का आईडिया दिया था। कुछ समय बाद फिल्म बनी और म्यूजिक बन...