गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के महेंद्रा एंक्लेव में मिलने के बहाने बुलाकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा और हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महेंद्रा एंक्लेव में रहने वाले अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मई की रात करीब साढ़े दस बजे गौरव नामक युवक ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। वह जब उससे मिलने के लिए रजापुर क्षेत्र में पहुंचा तो वहां गौरव के साथ राहुल, अनमोल और कालू नाम के युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही चारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने...