नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- पूरा देश आज बहादुर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद कर रहा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज का दिन यानी वीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है, यह दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों के बलिदान की स्मृति को समर्पित है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस दिन के लिए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "वीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है, जो साहसी साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में सदैव समर्पित है। हम माता गुजरी की अडिग आस्था और श्री गोविंद सिंह जी की अमर शिक्षा को स्मरण करते हैं। यह दिन साहस, दृढ़ संकल्प और धर्मनिष्ठा से जुड़ा है और साहिबजादों का जीवन उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।" वीर बाल दिवस के मौके पर भारत सरकार देशभर में सहभागिता कार्यक्र...