बस्ती, जून 9 -- बस्ती। विकास खंड बहादुरपुर में खंड विकास अधिकारी के पद पर बदलाव किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बहादुरपुर में तैनात बीडीओ को हटाते हुए विकास खंड कुदरहा के बीडीओ आलोक कुमार पंकज को बहादुरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कार्रवाई ब्लॉक प्रधान संघ की शिकायत पर की गई है। इस दौरान अंकित शुक्ला, सोनू निषाद, शेर मोहम्मद, विशाल चौधरी, राजदेव, अम्बिका यादव, अकरम, अमूल चौबे सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिले में कई प्रमुख अधिकारियों ने कार्यभार संभाला यह भी पढ़ें- तीन खंड विकास अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...