बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच,संवाददाता। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर एक साहसी किशोरी ने छेड़छाड़ करने वाले युवक का डटकर मुकाबला किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के अनुसार नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। वह खेत में लगी बरसीम काटकर गठ्ठर सिर पर लादकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।किशोरी ने बिना घबराए तत्काल सिर से घास का गठ्ठर नीचे पटका और युवक से भिड़ गई। उसके विरोध के आगे आरोपी का हौसला टूट गया और वह उसकी पकड़ से छूटकर भागने लगा। भागते हुए शोहदे ने दूर से किशोरी पर अपना मोबाइल फेंककर मारा, जि...