उरई, फरवरी 10 -- उरई। स्टेशन पर यात्री की सतर्कता के साथ जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल को सम्मानित किया गया। झांसी में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ पुरस्कार दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया 21 जनवरी की सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म तीन से ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री प्लेटफॉर्म एक से ट्रैक पार जा रहा था। तभी प्लेटफॉर्म 2 से ट्रेन निकलने वाली थी। स्थिति की भांप हेड कांस्टेबल भीमसेन त्रिपाठी ने तत्काल सीसीटीवी कक्ष से बाहर निकल यात्री को उठाया और प्लेटफॉर्म 2 पर चढ़ाकर जान बचाई। त्रिपाठी के साहसिक एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य को दृष्टिगत रख मंडल रेल प्रबंधक ने सम्मानित किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्र नंदीश शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन पीपी. शर्मा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी विवेकानंद नारायण आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...