कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा की मिसाल पेश करने वाले वीरों के सम्मान में 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र की ओर से 'शौर्य सम्मान-2026' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 31 अगस्त 2026 यानी सोमवार को होटल रिजेन्टा हर्ष नगर में होगा। कार्यक्रम में सेना में साहस और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें कारगिल समेत देश की अन्य सीमाओं पर अदम्य साहस दिखाने और उल्लेखनीय योगदान देने वाले वीरों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कानपुर में आयोजित होने वाले शौर्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राजनीश त्रिवेदी होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर कर्नल जाहिद सिद्दीकी और किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी मौजूद रहेंगे। इन वि...