दरभंगा, मई 2 -- संजय लाला,दरभंगा। रुद्र-सावित्री मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को बहादुरपुर की टीम ने हायाघाट को छह विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। नेहरू स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हायाघाट की टीम ने 19.3 ओवरों में कुल 117 रनों का स्कोर खड़ा किया। मनीष ने 25 व अनुराग ने 20 रनों का योगदान दिया। बहादुरपुर की ओर से आमिर, भास्कर, मणिकांत, त्रिपुरारी एवं अंकित ने क्रमश: दो-दो विकेट प्राप्त किये। जवाब में बहादुरपुर की टीम ने त्रिपुरारी के 30, राहुल के 29 और सरफराज के 25 रनों की बदौलत 13.5 ओवरों में चार विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हायाघाट की ओर से पंकज, अनुराग एवं तौफीक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए त्रिपुरारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। त्रिपुरारी को बेस्...