किशनगंज, जनवरी 4 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता सामरिक एवं सुरक्षा के मद्देनजर इंडो -नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर स्थापित बहादुरगंज -टेढ़ागाछ सड़क चौड़ीकरण परियोजना से जुड़ा कार्य गति नहीं पकड़ने से क्षेत्रवासियों में असंतोष व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण मद में भू अर्जन के लिए विगत लगभग 9 माह पूर्व पच्चास करोड़ रुपए आवंटित होने के बावजूद आज तक पांच करोड़ की राशि भू अर्जन के तौर पर जमीन रैयतों को मुआवजा मिलना सरकारी सिस्टम को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेश कुमार के अनुसार अंचल स्तर पर भू अर्जित जमीन का एलपीसी जारी होने में देरी के कारण भू अर्जित से जुड़े रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। कार्यपालक अभियंता के अनुसार आगामी सोमवार को आहुत बैठक में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.