किशनगंज, अप्रैल 24 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर नगर पंचायत बहादुरगंज क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी रोड स्थित एक मकान से 49.87 ग्राम स्मैक बरामद कर मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। स्मैक मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान रॉकी कुमार बसाक निवासी ठाकुरबाड़ी रोड बहादुरगंज के तौर पर हुई है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत ठाकुरबाड़ी रोड स्थित एक मकान में स्मैक के कारोबार की गुप्त सुचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल छापेमारी की गयी। इस दौरान ठाकुरबाड़ी रोड स्थित संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर तलाशी लेने पर 49.87 ग्राम स्मैक बरामद होने पर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बहादुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत...