बहादुरगंज बाजार में सड़क हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलरामपुर, जून 23 -- ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अथर्व सोनी (5) पुत्र सचिन सोनी निवासी जुवाथान श्रीनगर, थाना कोतवाली देहात, अपनी मां ज्योति सोनी के साथ कुछ दिनों से अपने ननिहाल बहादुरगंज बाजार आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अथर्व घर के बाहर खड़ी स्कूटी के पास खेल रहा था। इसी दौरान कपौवा चौराहे की ओर से गिट्टी लादकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से गुजर रही थी。घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.