शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- फोटो 21:: आदर्श व्यापार मंडल की नई इकाई गठित की गई।शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बहादुरगंज पचराहा इकाई का रविवार को गठन जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र नाथ शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन वरिष्ठ जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला और जिला महामंत्री अनीस खान ने किया, जबकि आभार युवा जिलाध्यक्ष अनवार ने व्यक्त किया। गठन सभा में सर्वसम्मति से मोहम्मद आलम को बहादुरगंज पचराहा इकाई का अध्यक्ष चुना गया। महानगर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पंकज वर्मा को दी गई। कंप्यूटर एसोसिएशन का अध्यक्ष मुदित को बनाया गया। रेहान खान को उपाध्यक्ष तथा विक्की को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। इसके अलावा तनवीर खान को जिला मंत्री, इमरान अली, दीपक कश्यप, मोहित वर्मा, जफर अहमद, जीशान...