गाजीपुर, मार्च 16 -- बहादुरगंज। आदर्श नगर पंचायत बहादुरगंज में प्रशासनिक व्यवस्था बहाल करने के लिए उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस फैसले से नगर पंचायत कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अंसारी पर मुकदमा दर्ज होने के कारण वह नियमित रूप से कार्यभार नहीं संभाल पा रहे थे। इसके चलते नगर पंचायत के जनहित से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। स्थिति यह हो गई कि सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ गई थी। वेतन न मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने हाल ही में नगर पंचायत में हड़ताल कर दी थी, जिसके कारण नगर के वार्डों और मुख्य सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार को नगर पंचायत बहादुरगंज...