हरिद्वार, अप्रैल 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात को हुए एक सड़क हादसे में इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय ऋतुराज के रूप में हुई है, जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। स्कूटी से सीएचसी जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में ऋतुराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। डॉ. ऋतुराज निवासी सुभाषनगर, बेलगांव, जिला बेतिया, बिहार बहादराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रहे थे। ऋतुराज मदर हुड कालेज से बीएमएस कर रहा था। छह माह के लिए इंटर्नशिप के लिए बहादराबाद सीएचसी में तैनात था। पुलिस के अनुसार बीते बुधवार रात को वह स्कूटी से बहादराबाद सीएचसी जा रहा था। उसके साथ इंटर्न मह...