देहरादून, मई 20 -- बहादराबाद। बहादराबाद पुलिस ने नहर पटरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को 11.84 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक डिजिटल तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बरेली से स्मैक खरीदकर हरिद्वार में बेचने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली बहादराबाद पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तेजनाला नहर पटरी के पास एक युवक पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ पकड़ा गया नेपाली तस्कर शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। इस दौरान युवक ने जेब से एक पन्नी फेंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़...