हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम द्वारा मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे की बिजली कटौती की गई। भीषण गर्मी के बीच हुई कटौती से करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के दैनिक और जरूरी कार्य प्रभावित हुए। जानकारी के अनुसार, ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान बहादराबाद के आरएल फीडर क्षेत्र में विद्युत तारों के प्रतिस्थापन का कार्य किया। इसके लिए सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जो दोपहर करीब दो बजे कार्य पूरा होने के बाद बहाल हो सकी। बिजली कटौती का असर बोंगला, रोहालकी, अलीपुर और इब्राहिमपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। दिनभर की गर्मी के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से घरेलू कार्य प्रभावित ह...