हरिद्वार, जून 3 -- ऊर्जा निगम गुरुवार को उपसंस्थान बहादराबाद क्षेत्र में चार घंटे तक की बिजली कटौती करेगा। मरम्मत काम के लिए बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। इस वजह से दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहेंगे। गुरुवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान बहादराबाद के रोशनाबाद फीडर क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद होगी। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की सूचना है। कटौती की वजह से रोशनाबाद, आन्नेकी, हेतमपुर, शिवम विहार, एलबीपीएस कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगों को बड़ी परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- अररिया: आज तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित दिन में लोगों को पानी की किल्लत स...