हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम आज बहादराबाद क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। मरम्मत काम के लिए बिजली सप्लाई बंद होगी। कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान बहादराबाद के आरएल फीडर क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद होगी। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की सूचना है। कटौती की वजह से बोंगला, रोहालकी, अलीपुर, इब्राहिमपुर आदि क्षेत्रों में लोगों को बड़ी परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- सराय क्षेत्र में साढ़े पांच घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित होगे। महिलाओं के भी घरेलू काम अधूरे रहेंगे। साथ ही क्षेत्र में लोग...