हरिद्वार, मई 7 -- बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों की आमद ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब 15 से 20 दिनों से दो हाथियों का झुंड क्षेत्र के कई गांवों के आसपास लगातार घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है और कई किसानों ने खेतों में जाना तक कम कर दिया है। फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। रोहालकी किशनपुर, अतमलपुर बांग्ला और खेड़ली गांव के आसपास हाथियों की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। किसानों का कहना है कि हाथी विशेष रूप से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धान की बुवाई का सीजन शुरू होने से किसानों को खेतों में काम है, लेकिन हाथियों के डर से खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.