हरिद्वार, जून 2 -- बहादराबाद क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने मंगलवार को चार घंटे की बिजली कटौती की। इससे भीषण गर्मी में क्षेत्र की करीब छह हजार की आबादी प्रभावित रही। लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। मरम्मत काम के लिए ऊर्जा निगम ने बिजली सप्लाई बंद की थी। यह भी पढ़ें- आज आर्यनगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती होगीबिजली सप्लाई बंद होने का कारण मंगलवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान बहादराबाद के भरत सिंह फीडर क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम किया। इस कारण फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई। काम पूरा होने में चार घंटे का समय लग गया।बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद की स्थिति दोपहर दो बजे तक फीडर से बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। कटौती की वजह से खेलड़ी, बेगमपुर, कमालपुर, राधिका एनक्लेव, शिव विहार कॉलोनी, सैनी ...