हरिद्वार, जून 11 -- ऊर्जा निगम ने गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान करीब आठ हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो गए। साथ ही लोगों पर पानी की किल्लत बन गई। मरम्मत काम के लिए बिजली सप्लाई बंद की गई थी। गुरुवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान बहादराबाद के रोशनाबाद फीडर क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बदलने का काम किया। इस दौरान सुबह 10 बजे फीडर से बिजली की सप्लाई बंद की गई। काम पूरा करने में कर्मचारियों को चार घंटे का समय लग गया। दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। यह भी पढ़ें- ज्वालापुर ने 10 हजार लोग बिजली कटौती से परेशान रहे कटौती के दौरान रोशनाबाद, आन्नेकी, हेतमपुर, शिवम विहार, एलबीपीएस कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड...