हरिद्वार, अप्रैल 26 -- औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद स्थित पंखों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी की ऊपरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई। घटना के बाद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और वे तुरंत बाहर की ओर भागे। आग विकराल होने पर आसपास की कंपनियों में भी दहशत फैल गई, लेकिन समय रहते पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, बहादराबाद की एचपीएम इनोटेक कंपनी की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उस समय कंपनी में लंच ब्रेक चल रहा था, जिससे अधिकांश कर्मचारी खाना खा रहे थे। अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार की कंपनी में आग लगने से मची अफरा तफरी हालांकि सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना पर बहादराबाद फायर स्टेशन से एक यूनिट मौके पर पहुंची, लेकिन आग विकराल होने की वजह से सिडकुल फायर स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.