दुमका, मई 28 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र कोलारकोन्दा पंचायत अंतर्गत आसनपानी गांव में पंचायत के मुखिया उकील मुर्मु की उपस्थिति में ग्रामसभा अध्यक्ष सोमलाल मरांडी के अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं जल सहिया के चयन हेतु ग्रामसभा का किया गया। मौके पर सर्व सम्मति से ग्राम जल स्वच्छता हेतु 9 सदस्यीय समिति का चयन किया गया। जिसका अध्यक्ष पंचायत के मुखिया उकील मुर्मु एवं पदेन सचिव के रूप में सर्व सम्मति से बहसोरी मुर्मु का चयन जल सहिया के रूप में किया गया। ग्राम जल समिति के अध्यक्ष, जल सहिया एवं उपाध्यक्ष को लेकर संयुक्त बैंक खाता खोला जाएगा। जिसमें अध्यक्ष एवं जल सहिया के संयुक्त हस्ताक्षर से पैसे की निकासी की जाएगी। मौके पर ग्रामीण सनत मरांडी, कृष्ण हेम्ब्रम, संतोष बेसरा, मीनू मरांडी, सनका मरांडी, उर्मिला पुजह...