मेरठ, मार्च 5 -- बहसूमा नगर व क्षेत्र में होलिका दहन के बाद दुल्हैंडी का रंगों भरा त्योहार बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। बुधवार को सुबह से ही युवाओं की टोलियां अपने हाथों में रंग-बिरंगे अबीर गुलाल लेकर एक दूसरे को लगाते हुए नजर आये और डीजे की धुन पर नृत्य भी किया। दुल्हैंडी के त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिसफोर्स गांव गांव सरकारी गाड़ी से घूमती रही। वहीं तिलहेड़ी के अवसर पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली गई। गुरुवार सुबह से ही महिलाओं ने माताओं पर जाकर पूजा अर्चना कर परिवार की लंबी आयु की कामना की। वहीं, दूसरी ओर नगरवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ होली के गीत गाकर पूरे कस्बे में भ्रमण कर पूजा अर्चना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.